राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में पार्टी के पास अब 3 सांसद एनडी गुप्ता, बलबीर सिंह और संजय सिंह बचे हैं। वहीं, लोकसभा में भी पार्टी के तीन सांसद हैं जो पंजाब से चुनकर आए हैं। इनमें गुरमीत सिंह (संगरूर), राज कुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) और मलविंदर सिंह कंग (आनंदपुर साहिब) शामिल हैं।