लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता होंगे गौरव गोगोई, के सुरेश होंगे मुख्य सचेतक

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 18वीं लोकसभा में पार्टी के उप-नेता होंगे। वहीं, के सुरेश को पार्टी का मुख्य सचेतक और मणिकम टैगोर व मोहम्मद जावेद को सचेतक बनाया गया है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर नई नियुक्तियों की जानकारी दे दी है।

Load More