लोकसभा में ध्वनि मत से ट्रांसजेंडर विधेयक हुआ पारित
लोकसभा ने मंगलवार को ध्वनि मत से 'ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन विधेयक-2026' पारित कर दिया। इसमें अपनी मर्ज़ी से अपनी लैंगिक पहचान तय करने के अधिकार को खत्म करने और बायोलॉजिकल/शारीरिक पहचान के आधार पर ट्रांसजेंडर पहचान की परिभाषा सीमित करने का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, "इससे सुनिश्चित होगा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी मान्यता मिलती रहे।"