लोकसभा में नेता विपक्ष को कहा जाता है 'शैडो प्राइम मिनिस्टर'
लोकसभा में इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेता विपक्ष बने हैं और इस पद पर रहने वाले नेता को 'शैडो प्राइम मिनिस्टर' कहा जाता है। यह अवधारणा ब्रिटेन से आई है जहां 'शैडो प्राइम मिनिस्टर' के साथ 'शैडो कैबिनेट' भी होती है। लोकसभा के नेता विपक्ष के पास सरकार के कामों की समीक्षा करने समेत कई अधिकार होते हैं।