लोकसभा में पारित हुआ बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 जुलाई को पेश किए गए बजट 2024-25 को मंगलवार को लोकसभा में पारित कर दिया गया। इसके अलावा लोकसभा ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बजट को भी ध्वनि मत से मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि इसबार लोकसभा में ₹48 लाख करोड़ से अधिक का केंद्रीय बजट पेश किया गया था।

Load More