लोकसभा में राहुल गांधी ने 45 मिनट के भाषण में 34 बार चीन का जिक्र किया: BJP
बीजेपी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो X पर शेयर कर लिखा, "राहुल गांधी ने 45 मिनट के भाषण में 34 बार चीन का जिक्र किया।" बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, "ऐसा लग रहा था कि राहुल जी कह रहे हों कि अगले जनम मोहे चाइनीज़ ही कीजो।"