लोकसभा में विपक्ष ने किसी को बात नहीं करने दी, लगा हमला करने वाले हैं: कंगना
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत ने कहा है, "विपक्षी सांसदों ने किसी को बात नहीं करने दी और ऐसा लगा कि वे हमला करने वाले हैं।" कंगना ने कहा, "हम पहली बार संसद आए हैं तो हम भी घबरा गए कि क्या हो गया? इतना ज़्यादा चीखना और चिल्लाना हुआ।"