लोकसभा में स्पीकर व पूरे सदन ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जीत पर दी बधाई
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को कहा, "...मुझे आपके साथ साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून को बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने में सफलता प्राप्त की।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी और पूरे सदन की ओर से भारतीय टीम और कप्तान रोहित शर्मा को बधाई देता हूं।"