लोकसभा स्पीकर ने शपथ ग्रहण से जुड़े नियम में किया संशोधन, सांसद नहीं लगा सकेंगे नारे
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण से जुड़े नियम में संशोधन किया है। नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान कोई भी टिप्पणी जोड़ने पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, जून में लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान 'जय फिलिस्तीन' और 'जय हिंदू राष्ट्र' जैसे नारे लगाए गए थे।