लोगों को 'तुम' नहीं 'आप' बोलेंगे पुलिसकर्मी, नाम में 'जी' लगाएंगे: UP के गाज़ियाबाद के कमिश्नर

गाज़ियाबाद (यूपी) के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने कहा है, "पुलिसकर्मी किसी भी स्थिति में लोगों से 'तुम' या 'तू' शब्द का प्रयोग नहीं करेंगे। सिर्फ 'आप' कहेंगे। नाम लेते वक्त अंत में 'जी' बोलेंगे।" कमिश्नर ने यह भी आदेश दिया कि थाने-चौकियों में लोगों के लिए कुर्सी व पानी और बच्चों के लिए टॉफी/चॉकलेट की व्यवस्था की जाए।

Load More