लोगों का आशीर्वाद था: मुंबई में आग की घटना में बाल-बाल बचने के बाद उदित नारायण
मुंबई में सोमवार रात एक इमारत में लगी आग में बाल-बाल बचे सिंगर उदित नारायण ने कहा है, "आपका आशीर्वाद था कि आपका सिंगर बच गया।" उन्होंने बताया, "हम लोग घबरा गए कि अब क्या होगा। लिफ्ट भी बंद थी तो बहुत मुश्किल से हम उतरे।" आग नारायण के अपार्टमेंट कॉम्पलैक्स की दूसरी विंग में लगी थी।