लोगों को खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए मैसूर में दीवार पर लगा दिए गए शीशे
मैसूर (कर्नाटक) में अधिकारियों ने बस स्टैंड के पास दीवार पर लोगों को खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए रिफ्लेक्टिव स्टील के शीशे लगा दिए हैं। इस कदम की ऑनलाइन खूब सराहना हो रही है। एक शख्स ने कहा, "अगर बोर्ड लगाया होता कि यहां पेशाब करना दंडनीय अपराध है तो किसी ने गंभीरता से नहीं लिया होता।"