लोगों को चरण नहीं छूने देते 'भोले बाबा': भगदड़ में 'चरण की धूल' की भूमिका के दावों पर वकील
नारायण साकार हरि 'भोले बाबा' के वकील एपी सिंह ने कहा है कि यह दावा गलत है कि हाथरस के सत्संग में जब लोग 'भोले बाबा' के चरणों की धूल समेट रहे थे तब भगदड़ मची थी। उन्होंने कहा, "नारायण साकार हरि कभी अपने अनुयायियों को अपने पैर नहीं छूने देते। इसका कोई वीडियो या तस्वीर उपलब्ध नहीं है।"