लोगों के लिए मसाला बन गया: गोविंदा व कृष्णा अभिषेक के विवाद पर ऐक्टर की बेटी टीना
अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना ने पिता और अपने फुफेरे भाई कृष्णा अभिषेक के बीच के विवाद को लेकर कहा है कि यह लोगों के लिए मसाला बन गया। उन्होंने कहा, "मैंने आरती (कृष्णा की बहन) से कहा था, यह टॉक्सिक था...मैं इससे खुद को अलग रखना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "पुरानी बातें हैं, इसको लेकर कुछ कहना नहीं चाहती।"