लोगों के लिए स्वेटर बुने: ऐक्टिंग से ब्रेक लेने पर 'क्योंकि...' फेम जया भट्टाचार्य
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर चुकीं अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने ऐक्टिंग से 8 साल का ब्रेक लेने पर कहा है कि वह कैमरे के पीछे काम कर रही थीं। उन्होंने कहा, "श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में बाढ़ आने पर वहां के लोगों की मदद करना चाहती थी...घर पर स्वेटर, शॉल और जूते बनाकर उनके लिए भिजवाए थे।"