लोगों को समय-समय पर अपने हेलमेट क्यों बदल लेने चाहिए?
News18 की रिपोर्ट के अनुसार, हेलमेट की भी एक्सपायरी डेट होती है क्योंकि गर्मी और नमी के कारण समय के साथ इसके अंदर का फोम खराब हो जाता है। अगर हेलमेट किसी छोटी-मोटी दुर्घटना में भी शामिल रहा हो या ज़ोर से गिरा हो तो उसे बदल देना चाहिए। बार-बार गिरने से हेलमेट की अंदरूनी बनावट को नुकसान पहुंचता है।