लोगों ने 'स्टारकिड' शब्द को गलत बना दिया और इससे आपको शर्मिंदा महसूस कराते हैं: अनन्या
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कहा है, "लोगों ने 'स्टारकिड' शब्द को गलत शब्द बना दिया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह बुरा शब्द है।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोग आपको 'स्टारकिड' के तौर पर शर्मिंदा महसूस कराते हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे पिता (चंकी पांडे) डॉक्टरों के परिवार से आते हैं लेकिन वह एक अभिनेता बनना चाहते थे।"