लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया उसका 50% भी मेरे बच्चों को मिले तो बहुत होगा: शाहरुख
शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स के एक कार्यक्रम में भाग लिया और अपने बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा बतौर निर्देशक शुरुआत कर रहा है और बेटी सुहाना अभिनेत्री बन रही है इसलिए लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया उसका 50% भी उन्हें दे तो यह बहुत होगा।"