लोगों ने जिस जोश से लगाए पैसे, वैसा नहीं मिला गेन; 2% प्रीमियम पर लिस्ट हुए Orkla के शेयर
ओर्कला इंडिया के शेयरों की गुरुवार को BSE पर ₹751.50 और NSE पर ₹750.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2% तक लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, कुछ देर बाद यह टूटकर BSE पर ₹727.90 पर आ गया। गौरतलब है कि इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 48.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था।