लोगों से 'बेवक्त' पूछताछ न करें, उन्हें ऑफिस में इंतज़ार न कराएं: अधिकारियों से ED
ईडी ने एक परिपत्र जारी कर अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समन पर बुलाए गए लोगों से 'बेवक्त' पूछताछ न करें और उन्हें कार्यालय में घंटों इंतज़ार न कराएं। परिपत्र के अनुसार, तय की गई तारीख और समय पर बुलाए गए व्यक्ति से पूछताछ के लिए जांच अधिकारी को प्रश्नावली व दस्तावेज़ों के साथ तैयार रहना होगा।