लोगों से मिले फिर कार में बैठे; हमले से ठीक पहले टाइगर श्रॉफ का एक और वीडियो आया सामने
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से पहले का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह फुटबॉल ग्राउंड पर फैंस का अभिवादन करते और फिर अपनी गाड़ी में बैठते दिख रहे हैं। वीडियो में उनकी कार ग्राउंड से निकलती दिख रही है जिसके कुछ देर बाद उनकी कार पर गोलियां चली थीं। गौरतलब है, घटना में टाइगर घायल हुए हैं।