यूएस सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल के अनुसार, कंडोम का उपयोग कर लोग यौन संचारित रोग एचआईवी के संक्रमण से बच सकते हैं। दूसरों की इस्तेमाल की गईं सुइयों-सिरिंजों का प्रयोग न करके और प्री-एक्सपोज़र प्रोफिलैक्सिस (पीआरईपी) दवा से भी संक्रमण को रोका जा सकता है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के 72 घंटे के भीतर दवाएं लेनी चाहिए।