लोग अदालती कार्यवाही से त्रस्त होकर बस समझौता चाहते हैं, यह चिंता का विषय: CJI चंद्रचूड़
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत सप्ताह के समापन समारोह में कहा कि लोग अदालती कार्यवाही से इतने त्रस्त हो चुके हैं कि वे किसी तरह बस समझौता चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, "न्यायिक प्रक्रिया सज़ा बन गई है और यह हम सभी न्यायाधीशों के लिए चिंता का विषय है।"