लोग उसको देखने के लिए पागल हैं: रणबीर कपूर के स्टारडम को लेकर मुकेश छाबड़ा
निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने एक पॉडकास्ट में स्टारडम को लेकर सवाल पर कहा है कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर आने से कतराते हैं लेकिन इससे उनके स्टारडम पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा, "रणबीर का जो चार्म है ना, लोग उसको देखने के लिए पागल हैं जो तड़पते हैं जब उसकी फिल्म आती है।"