लोग कह रहे हैं तुमसे न हो पाएगा 'नरेंद्र मोदी': उप-चुनाव के नतीजों पर महुआ मोइत्रा
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "'INDIA' गठबंधन ने राष्ट्रीय स्तर पर 13 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।" उन्होंने X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग कर लिखा, "लोग कह रहे हैं तुमसे न हो पाएगा 'नरेंद्र मोदी'।"