लोग कहते हैं कि तीन बार सरकार बना ली, इतनी दौड़-धूप क्यों कर रहे हो: कारण बताते हुए पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "कई बार लोग सवाल करते हैं कि जब तीन बार सरकार बना ली तो इतनी दौड़-धूप क्यों करते हैं?" उन्होंने कहा, "हमने जो सपने देखे हैं, उनको पूरा किए बिना ना चैन है ना आराम। मेरा लक्ष्य अगले 30 सालों का है...2047 तक विकासशील भारत को विकसित भारत बनाना है।"