लोग थिएटर में आकर खाते हैं और बिना फिल्म देखे चले जाते हैं: पीवीआर के अजय बिजली
पीवीआर आईनॉक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय बिजली ने फिल्मों के टिकटों की बढ़ी कीमतों की आलोचना होने पर कहा है कि मुद्दा कंटेंट का है न कि टिकट की कीमतों का। उन्होंने कहा, "मेरे पास ऐसे वीडियो हैं जिनमें दिख रहा है कि लोग थिएटर में आकर खाते हैं और बिना फिल्म देखे ही चले जाते हैं।"