लोग धर्मग्रंथों से करते हैं खिलवाड़: एकता कपूर की 'कहानी...महाभारत की' पर मुकेश खन्ना
ऐक्टर मुकेश खन्ना ने पॉडकास्ट में 'महाभारत' सीरियल को लेकर कहा है कि कई लोगों ने इसे रीक्रिएट करने की कोशिश की लेकिन कोई आसपास नहीं पहुंच पाया। उन्होंने एकता कपूर की 'कहानी हमारे महाभारत की' सीरीज़ पर कहा, "कुछ लोग धर्मग्रंथों से खिलवाड़ करते हैं, द्रौपदी को टैटू लगवा दिया और पांडव बगैर शर्ट के मॉडल लग रहे थे।"