लोग मेरी उम्र को लेकर नहीं बल्कि फिटनेस को देखकर हैरान होते हैं: मलाइका अरोड़ा
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा है कि लोग उनकी उम्र को लेकर नहीं बल्कि उनकी फिटनेस को देखकर हैरान होते हैं। उन्होंने कहा, "जब कोई कहता है कि आप 48 साल की उम्र में काफी अच्छी दिखती हैं तो यह सुनकर अच्छा लगता है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि लोग इसे अपमानजनक तरीके से कहते हैं।"