लोग मेरे कपड़ों का मज़ाक उड़ाते हैं, कहते हैं- इसने क्या पहना है: आमिर खान
ऐक्टर आमिर खान ने ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में कहा है, "लोग अक्सर मेरे कपड़ों का मज़ाक उड़ाते हैं, कहते हैं- इसने क्या पहना है।" वहीं, इसके बाद रिया हंसते हुए कहती हैं, "मैंने आपको कभी स्टाइलिश नहीं कहा।" वहीं, आमिर ने कहा कि शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन काफी अच्छे दिखते हैं।