लंगूर ने दुकान में घुसकर दुकानदार को लगाया गले, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लंगूर कथित तौर पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में घुसते और दुकानदार की गोद में बैठकर उसे गले लगाते नज़र आ रहा है। वीडियो पर एक यूज़र ने मज़ाकिया तौर पर लिखा, "शायद दोनों क्लासमेट रहे होंगे।" वहीं, कुछ यूज़र्स ने वीडियो को एआई से बना हुआ बताया है।