लोग हतोत्साहित करते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता कि क्या चलेगा: 'हनुमान अंश' के निर्देशक
'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बताया है कि लोग हतोत्साहित कर कहते हैं कि यह कंटेंट नहीं चलेगा जबकि ज़्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि क्या चलेगा। विशाल ने कहा, "इंडस्ट्री में दो तरह के लोग हैं- एक वे जो सच में फिल्में बनाना चाहते हैं और दूसरे वे जिनमें कोई जुनून नहीं है।"