लिज़ेल ली ने WBBL के मैच में जड़े सर्वाधिक छक्के, बनाया उच्चतम निजी स्कोर का रिकॉर्ड

होबार्ट हरिकेंस की विकेटकीपर-बल्लेबाज लिज़ेल ली ने रविवार को विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने के साथ उच्चतम निजी स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। 32-वर्षीय लिज़ेल ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 75 गेंदों में नाबाद 150 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। होबार्ट हरिकेंस ने यह मैच 72 रनों से जीत लिया।

Load More