लीजिए, खा लिए हम लिट्टी: बिहार में लिट्टी-चोखा खाते हुए वीडियो शेयर कर जापान के राजदूत
बिहार दौरे पर पहुंचे भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुज़ुकी ने शुक्रवार को लिट्टी-चोखा खाते हुए वीडियो शेयर कर लिखा, "लीजिए जी, खा लिए हम लिट्टी! 😃" दरअसल, हिरोशी ने गुरुवार को 'X' पर अपने बिहार पहुंचने की जानकारी दी थी जिस पर कमेंट करते हुए कई यूज़र्स ने उन्हें बिहार में लिट्टी-चोखा खाने का सुझाव दिया था।