लुटेरों का केस लड़ते-लड़ते चेन स्नैचर बना यूपी का वकील, कहा- लूटपाट में है बंपर कमाई
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने लुटेरों का केस लड़ते-लड़ते चेन स्नैचर बने एक वकील को गिरफ्तार किया है। बकौल पुुलिस, आरोपी डेढ़ साल में 24 से अधिक महिलाओं की चेन झपट चुका है। आरोपी वकील दिल्ली के शाहदरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता है और लूटपाट में 'बंपर' कमाई की बात जानकर उसने ऐसी घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया।