लेट हुई यूपीएससी अभ्यर्थी को गुरुग्राम के परीक्षा केंद्र में नहीं मिला प्रवेश, बेहोश हुई मां
गुरुग्राम (हरियाणा) में रविवार को कथित तौर पर लेट हुई अभ्यर्थी को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के केंद्र में प्रवेश नहीं मिला जिसके बाद उसकी मां गेट पर बेहोश हो गई। इस वाकये के वीडियो में अभ्यर्थी का पिता रोते हुए स्टाफ से कह रहा है, "तुम्हें श्राप लगेगा।" अभ्यर्थी ने पिता से कहा, "मैं अगली बार परीक्षा पास कर लूंगी।"