लेटरल एंट्री के ज़रिए मंत्रालयों में भर्ती कर SC-ST का आरक्षण छीना जा रहा: राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्रालयों में लेटरल एंट्री के ज़रिए भर्ती किए जाने को लेकर कहा है, "ऐसा कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है।" उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) 'संघ लोक सेवा आयोग' की जगह 'राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ' के ज़रिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं।"