लाठीचार्ज में आयोग का कोई रोल नहीं, किसी सूरत में री-एग्ज़ाम नहीं होगा: BPSC सचिव
बीपीएससी के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर कहा है कि इसमें आयोग का कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा, "किसी सूरत में परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा काल्पनिक सवाल उठाना आश्चर्यजनक है...ईमानदार विद्यार्थी जानते हैं कि इन बातों का औचित्य नहीं है।"