लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड पर बनाई 96 रनों की बढ़त
लीड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की पहली पारी के 471 रन के जवाब में इंग्लैंड की पारी 465 रन पर सिमट गई। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए।