लुढ़क कर ₹1.30 लाख के नीचे पहुंच सकता है सोना: एक्सपर्ट
एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में आगे और गिरावट आने की संभावना जताई है। स्टेट स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के गोल्ड स्ट्रैटेजी हेड आकाश डोशी के मुताबिक, छोटी अवधि में सोना $4,000/औंस तक फिसल सकता है, जो मौजूदा डॉलर-रुपया दर पर करीब ₹1.29 लाख/10 ग्राम बैठता है। हालांकि, उन्होंने 2027 की शुरुआत तक सोना $5,000/औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।