लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने बाइक और ऑटो को कुचला; 6 की मौत
लातेहार (झारखंड) में चंदवा थाना क्षेत्र की डेटटंगवा घाटी के पास कंटेनर ने पहले बाइक और फिर यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों में अपसरी खातून, उनका 7 वर्षीय बेटा हुसैन, कुरबान अंसारी और ऑटो चालक राकीब हुसैन शामिल हैं।