लिथुआनिया में ट्रेनिंग के दौरान लापता हुए 4 अमेरिकी सैनिक, खोज अभियान जारी
यूरोपीय देश लिथुआनिया में एक ट्रेनिंग के दौरान 4 अमेरिकी सैनिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि सैनिकों को खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया है। गौरतलब है, लिथुआनिया नाटो का सदस्य है और 1990 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता के बाद से रूस के साथ उसके संबंध खराब रहे हैं।