लंदन एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए नहीं पहुंचा कोई फैन
इंग्लैंड के खिलाफ 5-मैचों की सीरीज़ के लिए शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम के खिलाड़ी शनिवार को लंदन पहुंचे। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए कोई फैन नहीं दिखा। इसे लेकर पत्रकार विमल कुमार ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है।" विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद यह भारत की पहली सीरीज़ है।