लंदन के बिग बेन टावर की तर्ज़ पर बना है लखनऊ का घंटाघर
लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित घंटाघर को लंदन के बिग बेन टावर की तर्ज़ पर बनाया गया है। इस घंटाघर की ऊंचाई 221 फीट है और इसका पेंडुलम 14 फीट लंबा व डेढ़ इंच मोटा है। इस घंटाघर को रिचर्ड रोस्केल ने ₹2 लाख की लागत से बनाया था। घंटाघर के अंदर एक हॉल और एक कमरा भी बना हुआ है।