लंदन की लड़की ने प्रेमी खोजने के लिए निकाली वैकेंसी, 5,000 लोगों को किया रिजेक्ट
लंदन की रहने वाली वेरा डिकमैन्स ने अकेेलेपन से परेशान होकर अपने लिए प्रेमी खोजने के लिए वैकेंसी निकाली और इसके लिए फॉर्म तैयार करके उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वेरा ने बताया कि इसके बाद उसे करीब 5,000 लड़कों ने आवेदन किया जिसमें से उसने सिर्फ 3 लोगों को चुना। हालांकि, वेरा अभी भी सिंगल हैं।