लंदन की हाईकोर्ट ने भगोड़े नीरव मोदी की 10वीं बार ज़मानत याचिका की खारिज
लंदन की हाईकोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 10वीं बार ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। सीबीआई के अनुसार, नीरव मोदी भारत में गंभीर आर्थिक अपराध का आरोपी है और उसकी रिहाई से सरेंडर प्रक्रिया बाधित हो सकती है। नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी 2018 में सामने आए पंजाब नैशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।