लंदन में US दूतावास के पास मिला संदिग्ध पैकेज, नियंत्रित विस्फोट कराने पर हुआ 'ज़ोरदार' धमाका
लंदन (यूके) में अमेरिकी दूतावास के पास एक संदिग्ध पैकेज मिला है। इसे लेकर लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि कुछ समय पहले इलाके में जो 'ज़ोरदार धमाका' हुआ था, वह अधिकारियों द्वारा कराया गया एक नियंत्रित विस्फोट था।" मेट्रोपॉलिटन पुलिस इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच कर रही है।