लंदन में दुकानदार को लगा था कि ₹13,000 की टाई नहीं खरीद सकता: पुराना किस्सा शेयर कर अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 16' में एक प्रतिभागी के 'आपने कुछ खरीदने से पहले प्राइस टैग देखा है?' पूछने पर लंदन में शॉपिंग का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा, "टाई देख रहा था...दुकानदार ने बड़े ही रुखेपन से कहा कि यह 120 पाउंड (करीब ₹13,000) का है...मैंने उसकी तरफ देखा और कहा कि 10 टाई पैक कर दो।"