लंदन में पाकिस्तानी पत्रकार भारतीय शख्स से तिरंगा छीनकर भागा; वीडियो हुआ वायरल
लंदन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लिए हुए एक भारतीय शख्स ने कहा, "पाकिस्तान लगातार आतंकवाद का समर्थन करते आया है और यह केवल भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसा करता आया है।" इस बीच अज़हर जाविद नामक पाकिस्तानी पत्रकार भारतीय से तिरंगा लेकर भाग गया। इसके बाद भारतीय ने वापस तिरंगा ले लिया।