लंदन में बेटा, बाली में बेटी; नोएडा में अकेले रह रहे कारोबारी की हुई मौत, बदबू आने पर हुआ खुलासा
नोएडा की हाइराइज़ सोसायटी में 68-वर्षीय राजीव अरोड़ा नामक बिज़नेसमैन का शव सोफे पर पड़ा मिला है। उनकी मौत 2-3 दिन पहले हुई थी और फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। पत्नी से अलग हो चुके राजीव का बेटा लंदन जबकि बेटी इंडोनेशिया में रहती है। वह शेयर बाज़ार में नुकसान व अकेलेपन से तनावग्रस्त थे।